नगरीय निकाय निर्वाचन-2022:द्वितीय चरण की मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न :जिले की 06 नगरीय निकायों के परिणाम घोषित


आगर-मालवा, 20 जुलाई/नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के घोषित कार्यक्रम अनुसार द्वितीय चरण में संपन्न हुए जिले की 06 नगरीय निकायों के मतों की गणना 20 जुलाई को निर्विघ्नं एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद् आगर, कानड़, नलखेड़ा, सुसनेर, बड़ागांव एवं सोयत के मतों की गणना उपरान्त परिणामों की घोषणा की गई तथा निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 

नगरीय निकाय आगर की मतगणना पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर में की गई। मतगणना के दौरान कलेक्टर अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सगर, निर्वाचन प्रेक्षक महेन्द्र सिंह भिलाला, सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 


नगर पालिका परिषद् आगर के विजयी उम्मीदवार  

        नगर पालिका परिषद् आगर से वार्ड क्रमांक-01 इंडियन नेशनल कांग्रेस के शब्बीर पटेल पिता तुफैल अहमद, वार्ड-02 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के फिरोज खान गुड्डा लाला, वार्ड-03 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के पवन जगदीश कारपेंटर, वार्ड-04 से भारतीय जनता पार्टी की सुनिता जगदीश गवली, वार्ड-05 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के शबनम रऊफ मुल्तानी, वार्ड-06 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की रीना निलेश पटेल, वार्ड-07 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अमित अजमेरा (लाला), वार्ड-08 से भारतीय जनता पार्टी के भारती अनिल मण्डावरा, वार्ड-09 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के शमीउल्ला पिता नईम उल्ला, वार्ड-10 इंडियन नेशनल कांग्रेस के निलेश पटेल पिता विजय कुमार, वार्ड-11 से भारतीय जनता पार्टी की वनिता पति मोहनलाल, वार्ड-12 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के कमलसिंह जाटव, वार्ड-13 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के गौरी बसंत भाटिया, वार्ड-14 इंडियन नेशनल कांग्रेस के सिरोज खान, वार्ड-15 से निर्दलीय मनीष विष्णुप्रसाद सोलंकी, वार्ड-16 से भारतीय जनता पार्टी की सपना रानू राज, वार्ड-17 से भारतीय जनता पार्टी की निलीमा मयंक राजपूत, वार्ड-18 से भारतीय जनता पार्टी की अनिता गोपाल कुम्भकार, वार्ड-19 से भारतीय जनता पार्टी की पूनम योगी पति योगेश योगी, वार्ड-20 निर्दलीय विक्रम बोडाना, वार्ड-21 से भारतीय जनता पार्टी की अनुराधा अर्जुन गवली, वार्ड-22 भारतीय जनता पार्टी के अजय जैन एवं वार्ड-23 से भारतीय जनता पार्टी की सौरमबाई भटोदरा (काकी) विजयी हुई। 


नगर परिषद् सोयतकलां से विजयी उम्मीदवार 

  नगर परिषद् सोयतकलां के वार्ड क्रमांक-01 से भारतीय जनता पार्टी की राधाबाई दांगी, वार्ड-02 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुनीता पति बालचंद दांगी, वार्ड-03 से निर्दलीय उमरावबाई पति नारायण, वार्ड-04 से भारतीय जनता पार्टी की अनुराधाकुंवर विजयपालसिंह, वार्ड-05 भारतीय जनता पार्टी की संध्या भारत सिंह चौहान, वार्ड-06 से भारतीय जनता पार्टी के राजेश बैरागी, वार्ड-07 से भारतीय जनता पार्टी की संतराबाई पति जगदीश, वार्ड-08 से भारतीय जनता पार्टी की रानू पालीवाल, वार्ड-09 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मोहम्मद अली, वार्ड-10 से भारतीय जनता पार्टी की सीमा पति राजेश जायसवाल, वार्ड-11 से भारतीय जनता पार्टी की गुप्ता शंकुतला गिरीराज, वार्ड-12 से निर्दलीय लालचंद कुशवाह, वार्ड’-13 से भारतीय जनता पार्टी गीताबाई पति रोडूलाल, वार्ड-14 से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाशचन्द्र जाटव तथा वार्ड-15 से निर्दलीय सुमित्रा-दयाराम कुशवाह विजयी हुए। 


नगर परिषद् नलखेड़ा से विजयी उम्मीदवार 

  नगर परिषद् नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक-01 से आम आदमी पार्टी के शानूभूरू मेव, वार्ड-02 से भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती अंतिम विजय सोनी, वार्ड-03 भारतीय जनता पार्टी की भावना गवली, वार्ड-04 इंडियन नेशनल कांग्रेस के देवेन्द्र गुप्ता, वार्ड-05 से भारतीय जनता पार्टी के प्रीतेश फाफरिया, वार्ड-06 से भारतीय जनता पार्टी की आशा गायरी, वार्ड-07 से भारतीय जनता पार्टी की अमृताबाई, वार्ड-08 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की नाजीरा बी पति इलियास खान, वार्ड-09 से भारतीय जनता पार्टी के गोवर्धन पाटीदार, वार्ड-10 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के आटेडिया विष्णुप्रसाद, वार्ड-11 से भारतीय जनता पार्टी के इशाकखान मेवाती, वार्ड-12 से भारतीय जनता पार्टी की लक्ष्मीबाई बेदिया, वार्ड-13 से भारतीय जनता पार्टी की पूजा निलेश लोढ़ा, वार्ड-14 से निर्दलीय विजयसिंह भिलाला, वार्ड-15 से निर्दलीय वंदना जायसवाल विजयी हुई। 


नगर परिषद् सुसनेर से विजयी उम्मीदवार 

नगर परिषद् सुसनेर के वार्ड-01 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के इबादुल्ला खान, वार्ड-02 से निर्दलीय प्रेमबेन, वार्ड-03 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अहमद नईम मेव,  वार्ड-04 से भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप पिता बद्रीलाल सोनी,  वार्ड-05 से भारतीय जनता पार्टी की स्नेहा युगल किशोर परमार, वार्ड-06 से भारतीय जनता पार्टी की ममता राकेश जैन, वार्ड-07 से भारतीय जनता पार्टी की कल्पना जितेन्द्र सांवला, वार्ड-08 से भारतीय जनता पार्टी की रेखा दिलीप जैन, वार्ड-09 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के राकेश माली (कानुडिया) वार्ड-10 भारतीय जनता पार्टी की लक्ष्मी राहुल सिसोदिया, वार्ड-11 भारतीय जनता पार्टी की सोनिया अर्जुन जादमे, वार्ड-12 से भारतीय जनता पार्टी की मीना पवन शर्मा, वार्ड-13 से भारतीय जनता पार्टी के जयदीप सिंह-राणा रविन्द्र सिंह, वार्ड-14 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की तबस्सुम इमरान खान एवं वार्ड-15 से भारतीय जनता पार्टी के शेख उमर फारूक विजयी हुए। 


नगर परिषद् कानड़ से विजयी उम्मीदवार

नगर परिषद् कानड़ के वार्ड क्रमांक- 01 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के रमेशचन्द्र सूर्यवंशी, वार्ड-02 से भारतीय जनता पार्टी की विजयलक्ष्मी माली, वार्ड-03 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की तेजूबाई बाबूलाल, वार्ड-04 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओमप्रकाश पालीवाल, वार्ड-05 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की रचना राजेश शर्मा, वार्ड-06 से भारतीय जनता पार्टी के देवकरण मल्डावदिया, वार्ड-07 से निर्दलीय दरबार सिंह आर्य, वार्ड-08 से भारतीय जनता पार्टी की दुर्गाबाई, वार्ड-09 से भारतीय जनता पार्टी की मांगूबाई आर्य, वार्ड-10 से भारतीय जनता पार्टी की शिप्राबाई बाबूलाल बीजापारी, वार्ड-11 से भारतीय जनता पार्टी के कैलाश पड़ीहार, वार्ड-12 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की कविताबाई कालूसिंह, वार्ड-13 से निर्दलीय राजेश डीलर, वार्ड-14 से भारतीय जनता पार्टी की सुशीलाबाई बनेसिंह तथा वार्ड-15 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की शांतिबाई पति गोकुलप्रसाद विजयी हुई। 


नगर परिषद् बड़ागांव से विजयी उम्मीदवार

  नगर परिषद् बड़ागांव के वार्ड क्रमांक-01 से भारतीय जनता पार्टी की ममता सोहनमाली, वार्ड-02 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की शांतिबाई सिद्धनाथ यादव, वार्ड-03 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की शमीनाबी निजामुद्दीन, वार्ड-04 से भारतीय जनता पार्टी के श्यामसुंदर, वार्ड-05 से भारतीय जनता पार्टी की आशाबाई बद्रीलाल यादव, वार्ड-06 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के रघुनंदन माली, वार्ड-07 निर्दलीय लाडसिंह राजपूत, वार्ड-08 से भारतीय जनता पार्टी की पूजा दिलीप अग्रवाल, वार्ड-09 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के कौशल दुबे, वार्ड-10 इंडियन नेशनल कांग्रेस की उमाबाई, वार्ड-11 से इंडियन नशेनल कांग्रेस की रामकलां-गोकूल, वार्ड-12 से इंडियनल नेशनल कांग्रेस के कैलाश नारायण सूर्यवंशी, वार्ड-13 से भारतीय जनता पार्टी की कमला उदयसिंह यादव, वार्ड-14 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से अयोध्याबाई मालवीय तथा वार्ड-15 से भारतीय जनता पार्टी के बलरामसिंह राजपूत विजयी हुए।



Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा