विशेष सफाई अभियान से स्वच्छ हो रहा है आगर:वर्ष 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में आगर को नंबर वन बनाने का लक्ष्य-नपाध्यक्ष पटेल

 

आगर-मालवा, निप्र। आगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम को 50 दिन से ज्यादा का समय पूरा हो चुका है। खुद नगर पालिका अध्यक्ष साढे 6 बजे से नगर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर साफ-सफाई करवा रहे है। व्यापारियों व नगरवासियों द्वारा यहाँ-वहाँ कचरा फेंकने की आदत को बदलने की अपील भी अब रंग दिखाने लगी है। कचरा गाडियों में ही कचरा फेंकने की सार्थक पहल के मद्देनजर व्यस्तम चौराहों पर दिखने वाला कूडा गायब होने लगा है। सफाई महाभियान के दौरान अध्यक्ष सीधे वार्डवासियों से रूबरू भी होते है। वहां की समस्याओं के निराकरण भी तत्काल किये जाने के प्रयास किये जा रहे है। 



नगर पालिका अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होते ही निलेश जैन पटेल ने शहर को स्वच्छ रखने की दिशा में मुहिम छेड रखी है। यह अभियान ५० दिन पूरे कर चुका है। नगर पालिका की पूरी स्वच्छता टीम अल सुबह से अलग-अलग स्थानों पर सफाई के लिए निकल पडती है। पहली शिफ्ट में सुबह ६.३० से लगभग ११ बजे तक और दूसरी शिफ्ट में १.३० बजे से शाम ५ बजे तक साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 


यहां-वहां कचरा फेंकने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से अध्यक्ष द्वारा अपील की गई कि कचरा गाडियों या निर्धारित स्थान पर ही फेंके ताकि सार्वजनिक स्थानों पर गदंगी नजर न आये। उनकी अपील का असर यह हुआ कि अब सार्वजनिक स्थानों पर कचरा गायब होने लगा है। श्री जैन ने नपा अध्यक्ष की कुर्सी सँभालते ही इस दिशा में कार्य शुरू दिया था। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में स्वच्छता अभियान शुरू से ही उनका लक्ष्य था। नवरात्रि के पूर्व नगर के मध्य से तुलजा भवानी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर साफ-सफाई करवाकर विद्युत रोशनी करवाने का कार्य किया गया। गवलीपुरा, शहर एवं अन्य मुक्तिधामों पर साफ-सफाई करवाई गई। सिटी व अन्य कब्रिस्तान में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। 


कमल कुंडी वाटरवृक्ष, गांधी उपवन व अन्य स्थानों पर भी बारिश के दौरान पनपी कटली झाडियों व गाजर-घास इत्यादि हटाई गई। अब यह अभियान अलग-अलग वार्डों में संचालित हो रहा है। अल सुबह से वार्डों में जाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आगर को स्वच्छ बनाने की इस दिशा में शहरवासियों को भी जिम्मेदारी निभाना पडेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण २०२२ में आगर नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर ७५वीं रेंक मिली है। जबकि प्रदेश स्तर पर नपा ३०वें नंबर पर है। २०२१ में राष्ट्रीय स्तर पर आगर नगर पालिका की ९८वीं व प्रदेश स्तर पर ४५वीं रेंक थी। इस स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली सफलता के बाद इस दिशा में लगातार बेहतर कार्य किये जा रहे है ताकि आगामी वर्ष में आगर नगर पालिका प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच सकें।

Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम