छावनी नाका से पुरानी कृषि उपज मंडी तक होगा अजा मोर्चा का बस्ती संपर्क

 आगर मालवा-भाजपा अजा मोर्चा के नेतृत्व में 18 नवंबर को  छावनी नाका  से पुरानी कृषि उपज मंडी तक बस्ती संपर्क किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुवे अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु गेहलोत  ने बताया कि अभियान के तहत बस्ती संपर्क करते हुए पुरानी कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के बाद सहभोज का आयोजन भी होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजा मोर्चा प्रभारी पंकज जोशी , जिला प्रभारी गोपाल आचार्य ,पूर्व जिला प्रभारी शुशिल कुमार , सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी , जिलाध्यक्ष  गोविन्द सिंह बरखेड़ी , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान ,विधायक  राणा विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना ,बडौद जनपद अध्यक्ष  श्यामसिंह , आगर जनपद अध्यक्ष  जितेन्द्र सिंह एवं आगर जिले के सभी मंडल अध्यक्षगण सभी मोर्चो के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता विशेष रूप से आमंत्रित है।

Popular posts from this blog

शाही सवारी के दिन बदल जाएंगे मार्ग: बाहर जाना हो तो देखे परिवर्तित मार्ग:बाबा के दरबार पहुँचने वाले भक्त भी दे ध्यान

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास