मॉडल स्कूल आगर की प्रज्ञा ने प्रदेश में हांसिल किया द्वितीय स्थान:बाल रंग महोत्सव के अंतर्गत स्वरचित कविता पाठ में मिला स्थान

 


आगर-मालवा-बच्चो में छिपी प्रतिभा को एक मंच देने के उद्देश्य से संचालित बाल रंग महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को इंदिरा गांधी मावन संग्रहालय में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया जिसमें शासकीय मॉडल स्कूल आगर की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रज्ञा दुर्गेश शर्मा ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

शासकीय मॉडल स्कूल आगर प्राचार्य संजीव उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि गत् दिनो संभाग स्तर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रज्ञा शर्मा पिता दुर्गेश शर्मा ने संभाग में प्रथम स्थान हांसिल किया था। इसके उपरांत छात्रा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में प्रज्ञा ने साहित्यीक विषय पर अपनी स्वरचित कविता पाठ की प्रस्तुति दी जिसमें उसे प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान मिला है। स्कूल का नाम प्रदेश स्तर पर गौरांवित करने वाली छात्रा को शिक्षको एवं सहपाठियो द्वारा बधाईयां दी गई।

Popular posts from this blog

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

कलेक्टर-एसपी ने वोट देकर मतदाताओं से मतदान की अपील

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास