27 वें दिन भी जारी रही पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल: 6 पटवारी रहे क्रमिक भूख हड़ताल पर

 

                                                      आगर मालवा - मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिला आगर मालवा में हड़ताल 27 वें दिन भी जारी रही। इसके अंतर्गत प्रतिदिन पटवारियों द्वारा धार्मिक ,सृजनात्मक ,रचनात्मक ,सामाजिक जागरूकता ,पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

  स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, वर्षा हेतु हवन पूजन, भजन कीर्तन एवं निराश्रितों को भोजन कराना,रक्तदान, जल सत्याग्रह अब तक किया जा चुका है। इसी श्रृंखला में आज  क्रमिक भूख हड़ताल धरना स्थल पर शुरू की गई है। । क्रमिक भूख हड़ताल प्रभारी नितिन रघुवंशी द्वारा बताया गया कि आज क्रमिक भूख हड़ताल पर दिव्या उपाध्याय, नीतू सिंह राजपूत , राजेश शर्मा , रामगोपाल कोदिया , कुमेरसिंह कटारा व शुभम शर्मा प्रातः 11  बजे से शाम 5 बजे तक पांडाल पर रहे। आज पांडाल पर  जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह,तहसील अध्यक्ष प्रभुलाल भिलाला , लालसिंह कटारा , महेश मालवीय, किशोर मालवीय , मोनिका पचौरी , संदीप जोशी,मनोज कोठारी , परमानन्द मालवीय, हेमराज कटारिया, ऋषभ जैन , बृजमोहन वर्मा , नरेश नायक,ललितकुमार सेन कुंवरलाल दांगी , मुरलीधर गुर्जर, राकेश वर्मा ,शंकरलाल भिलाला , प्रसन्न राजावत, विनोद वर्मा,बाबूलाल राठौर , लाखनसिंह राजपूत , मनोहर तालविया , अशोक कटारिया ,राजेंद्र सिंह राठौर ,अजयसिंह भदौरिया , गोवर्धन व्यास, दुर्गालाल भिलाला, , रघुवीर सिंह , शिवलाल सूर्यवंशी ,राधेश्याम जादमे,विवेक चौहान, संदीप वर्मा, बाबुलाल पाटीदार, सुभम रघुवंशी,कमलसिंह खींची, गौरव शर्मा, परमानन्द त्यागी , अंकित अग्निहोत्री सहित अनेक पटवारी उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह द्वारा बताया गया की जब तक शासन द्वारा हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती, शासन के ध्यानाकर्षण हेतु हमारे द्वारा प्रतिदिन क्रमिक भूख हड़ताल के साथ साथ नई नई गतिविधियां की जावेगी।

Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व