दो दिवसीय श्री राणी सती दादी भादवा महोत्सव में आज लगा छप्पन भोग

 

आगर मालवा। दो दिवसीय श्री श्री 1008 राणी सती दादी जी भादवा महोत्सव 2023 का आयोजन के दुसरे दिन आज छप्पन भोग का आयोजन किया गया। गुरुवार को कलश यात्रा निकली गई थी। 


 कलश यात्रा विवेकानंद नगर स्तिथ मंदिर परिसर से शुरू होकर कॉलोनी के प्रमुख मार्गो से होकर मंदिर पहुँची। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची जहां कलश स्थापना कर दीप प्रज्वलित किया गया। रात में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें गायिका वर्षा सोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी।  सुमित मंगल ने बताया कि आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह दादी का महाअभिषेक हुवा। छप्पन भोग के बाद महाप्रसादी होगी और फिर नारायणी चरित्र मानस मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। शाम को महाआरती के साथ आयोजन का समापन होगा।

Popular posts from this blog

रविवार से लापता युवक का शव मिला:तहकीकात जारी

जंगल मे पड़ा हुवा था खून से सना हुवा शव: चरवाहे की हत्या की आशंका:पुलिस कप्तान ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा